logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

धीरेन्द्र कृष्ण शाष्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव को धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा


नागपुर: कथा वाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलने वाले अखिल भारती अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.मानव फ़िलहाल नागपुर के सरकारी निवास स्थान रवि भवन में रह रहे है.पता चला है की इस विवाद के बाद श्याम मानव को कुछ धमकियां मिली है जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.श्याम मानव को राज्य सरकार द्वारा वाय प्लस सुरक्षा पहले से ही दी गई है लेकिन धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को चमत्कार सिद्ध किये का आव्हान दिए जाने के बाद कई हिन्दू वादी संगठनों ने प्रदर्शन शुरू किया है.दिन बा दिन श्याम मानव मानव और बाघेश्वर धाम सरकार नाम से प्रसिद्ध धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है.श्याम मानव के मुंबई में रह रहे बेटे के मोबाईल पर धमकी भरे मैसेज आये है जिसमे कहा गया है की अगर वह इस विषय पर बोलना बंद नहीं करते है तो उनका भी दाभोलकर जैसा हश्र कर दिया जायेगा। धमकी भरे मैसेज की पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है.श्याम मानव फ़िलहाल नागपुर में डेरा जमाकर बैठे है और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से विवाद नागपुर से ही शुरू हुआ था.जब रामकथा के आयोजन के दौरान लगाए गए दिव्य दरबार को लेकर समिति द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और चमत्कार साबित किये जाने को लेकर आव्हान दिया गया था.मानव को हमेशा वाय श्रेणी की सुरक्षा रहती है लेकिन अब उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.सुरक्षा में चार पुलिसकर्मी,स्पेशल ब्रांच के दो बंदूखधारी कर्मचारी और एक पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया है.अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के सचिव हरीश देशमुख ने बताया की संगठन को जो धमकियां मिली है उसकी जानकारी पुलिस को दी जा चुकी है.