logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

'शुभमन इधर तो देख लो' पर क्रिकेटर ने दिया जवाब, इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट कर दी बड़ी जानकारी


नागपुर: पिछले कुछ दिनों से नागपुर में लगे कुछ पोस्टर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। इन पोस्टरों में एक लड़की पोस्टर को लेकर खड़ी है। जिसमें लिखा हुआ है। शुभमन इधर तो देख लो” साथ में लगी है। इन वायरल पोस्टरों पर आम जनता से लेकर कई क्रिकेटर भी लगातार शेयर कर रहे हैं।  

वहीं अब इन वायरल पोस्टरों पर क्रिकेटर शुभमन गिल की प्रतिक्रिया सामने आई है। क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें गिल ने वायरल पोस्टर में की गई मांग पर जवाब दिया है। क्रिकेटर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वायरल पोस्टर में की गई मांग पर जवाब दिया है। गिल ने अपने पोस्ट में डेटिंग एप टिंडर पर अकाउंट बनाने की जानकारी दी। क्रिकेटर ने लिखा, 'देख तो लिया, अब तुम देखो ठीक से।" 

क्या है पूरा मामला?

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले आगये आखिरी टी20 मैच में तूफानी पारी खेलते हुए 126 रन बनाए थे। इस दौरान शुभमन की फैंस का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पोस्टर में फैंस ने डेटिंग एप टिंडर से गिल से मैच कराने की मांग की थी। 

डेटिंग एप ने नागपुर में लगाए पोस्टर 

पोस्टर वायरल होते ही डेटिंग एप ने मौके का फायदा उठाते हुए नागपुर शहर में पोस्टर लगा दिए। शहर भर में लगे इन पोस्टरों में डेटिंग एप ने वायरल पोस्टर में दिखने वाली लड़की के साथ  ‘शुभमन इधर तो देख लो’ लिखा हुआ था।