logo_banner
Breaking
  • ⁕ अकाल पर राजनीति कर रही महायुति सरकार, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने लगाया आरोप; सचिन वाझे की रिहाई को लेकर सरकार को घेरा ⁕
  • ⁕ नाकामी के लिए चुनाव आयोग को दोषी ठहराने की कांग्रेस की कोशिश - उइके ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर श्याम मानव ने दी सफाई, कहा- जन्म भले कांग्रेस परिवार में पर विरोध के लिए काटी जेल


नागपुर: धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर जब से अंधश्रद्धा और जादू टोना का आरोप लगाया है श्याम मानव की चर्चा देशभर में हो रही है। हालांकि, जब से यह विवाद शुरू हुआ है श्याम मानव की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की कुछ फोटो वायरल हो रही है जिसमे वो राहुल गाँधी के साथ दिख रहे है। इस फोटो के आधार पर श्याम मानव को कांग्रेसी मानसिकता का बता रहे है। वहीं अपनी वायरल होती तस्वीर पर श्याम मानव ने सफाई दी है। 

यूसीएन न्यूज़ से बात करते हुए अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कहा, "उनका जन्म एक कांग्रेसी परिवार में हुआ लेकिन उन्हें इंदिरा गाँधी का विरोध करने के चलते 10 महीने जेल में बिताना पड़ा.उन्होंने  संघ विचारधारा के अख़बार में काम किया।" उन्होंने आगे कहा, “उन्हें ये उनके काम को किसी विचारधारा से जोड़ना गलत है वह' सिर्फ देश को वैज्ञानिक सोच के आधार पर खड़ा करने के प्रयास में जुटे है। भारत जोड़ो यात्रा के शुरू होने से पहले उन्होंने राहुल गाँधी को एक पदयात्रा निकालने की सलाह दी थी।”

भाजपा नेता ने भी उठाया था सवाल

ज्ञात हो कि, धीरेन्द्र शास्त्री और श्याम मानव के बीच शुरू विवाद के बीच श्याम मानव की कई तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आ रहे थे। इन्ही तस्वीरों को लेकर भाजपा विधायक राम कदम ने मानव पर हमला बोला था। कदम ने ट्वीट करते हुए लिखा, "दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग खुद को अंधविश्वास भगाने वाला कहते हैं, वे अक्सर विज्ञान को भी नहीं मानते। हमारे साधु-संतों की आलोचना करने के बाद वे तुरंत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो जाते हैं। कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आ रहे हैं।”

भाजपा नेता ने सवाल करते हुए पूछा कि, "अंधश्रद्धा निर्मूलनकार जिसको लेकर आलोचना कर रहे थे, क्या वह राहुल गांधी की लिखी पटकथा थी? क्या यह सब कांग्रेस ने तय किया था? क्योंकि कांग्रेस की हिंदू नफरत छिपी नहीं है।"