logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur-Mumbai दुरंतो एक्सप्रेस की स्लीपर कोच भीड़ से बने जनरल, यात्री निचे बैठकर यात्रा करने के लिए मजबूर 


नागपुर: उपराजधानी को राजधानी से जोड़ने वाली नागपुर-मुंबई-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्लीपर कोचों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है, जिससे ये कोच अब जनरल डब्बो में तब्दील हो गए हैं। सीट नहीं मिलने और वेटिंग टिकट की संख्या बढ़ने के कारण यात्रियों को नीचे बैठकर यात्रा करना पड़ रहा है। 

ज्ञात हो कि, दो महीने पहले मध्य रेलवे प्रशासन ने नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में नॉन एसी स्लीपर कोचों की संख्या कम कर दी थी। वहीं थर्ड ऐसी कोचों की संख्या बढ़ा दी गई। पहले जहां ट्रेन में स्लीपर कोचों की संख्या छह थी जो अब घटकर दो रह गई है। वहीं थर्ड ऐसी बोगियों की संख्या 14 हो गई है। 

रेलवे को लगा की उनके इस निर्णय से उन्हें फायदा मिलेगा और रेलवे की आमदनी बढ़ेगी। लेकिन परिणाम पूरी तरह उल्टा हुआ। स्लीपर कोचों में जहाँ यात्रियों की भीड़ लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ ऐसी कोचों में यात्री नहीं मिल रहे हैं। कई कोच खाली जा रहे हैं।   

उपलब्ध सीट से दो गुना वोटिंग

आईआरसीटी के अनुसार, स्लीपर कोचों में अगस्त महीने में हर दिन वेटिंग लगी हुई है। वहीं ऐसी की बात करें तो वहां सैंकड़ो सीट खाली पड़ी हुई है। एक स्लीपर कोच में 72 सीट होती है। दुरंतो में स्लीपर के दो कोच लगे हुए हैं। जिसके अनुसार 144 सीट ही उपलब्ध है। वहीं वेटिंग देखें तो सीटों से दो गुना दिखाई दे रही हैं। हालत ऐसी हो गई है कि, भीड़ और टिकट कन्फर्म नहीं होने के कारण यात्री नीचे बैठकर यात्रा कर रहे हैं।