logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

अमरावती–अजनी–अमरावती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच अब पूरी तरह आरक्षित, बिना आरक्षण यात्रा नहीं


नागपुर: यात्रियों की सुविधा और सुव्यवस्थित यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्य रेल ने ट्रेन संख्या 12119/12120 अमरावती–अजनी–अमरावती एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी कोचों को पूर्णतः आरक्षित रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था 14 फरवरी 2026 से प्रभावी होगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस ट्रेन के एसी कोच लॉक रहेंगे। केवल वैध आरक्षित स्लीपर टिकट धारक यात्रियों को ही स्लीपर कोच में यात्रा की अनुमति दी जाएगी। बिना आरक्षण किसी भी यात्री को स्लीपर कोच में प्रवेश नहीं मिलेगा।

स्लीपर श्रेणी के टिकट आरक्षण प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। यात्री सभी पीआरएस (PRS) काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए टिकट बुक कर सकेंगे। यह सुविधा 14.02.2026 से सभी पीआरएस स्थानों पर लागू रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले अपना वैध आरक्षण सुनिश्चित करें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुगम और व्यवस्थित बनी रहे।