logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नौतपे के पहले दिन तापमान में हलकी गिरावट, गर्म हवाओं और लू की लपटों ने किया बेहाल; 47.1 डिग्री के साथ ब्रह्मपुरी सबसे गर्म शहर


नागपुर: नौतपे के पहले दिन विदर्भ में तापमान में मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन भीषण गर्मी का असर बरकरार रहा। तेज गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। नागरिकों को उमस और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा। वहीं ब्रह्मपुरी एक बार फिर 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ विदर्भ का सबसे गर्म शहर रहा।

नौतपे की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का असर जारी है। हालांकि शनिवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों को राहत नहीं दी। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, 47.1 डिग्री सेल्सियस के साथ ब्रह्मपुरी सबसे गर्म शहर रहा। वहीं 46.2 डिग्री के सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग के द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, 

  • अकोला — 44.9°C
  • अमरावती — 45.4°C
  • भंडारा — 45.0°C
  • बुलढाणा — 40.4°C
  • ब्रह्मपुरी — 47.1°C
  • चंद्रपुर — 46.2°C
  • गड़चिरौली — 46.0°C
  • गोंदिया — 44.9°C
  • नागपुर — 45.0°C
  • वर्धा — 45.5°C
  • वाशिम — 43.5°C
  • यवतमाल — 43.8°C

उपराजधानी नागपुर में भी तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। पिछले तीन दिनों से जहां शहर का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ था, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों में तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई। हालांकि तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ।

सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया, जबकि दोपहर होते-होते गर्म हवाओं ने हालात और मुश्किल बना दिए। चिलचिलाती धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़ों से ढंककर गर्मी से बचाव करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।