logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

छठी बार वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, जागरूकता अभियान का नहीं होरहा कोई असर


नागपुर: वंदेभारत ट्रेन में पत्थर बाजी की घटना रुकने का नाम नहीं लेरही है। इसी बीच फिर से एक बार ट्रेन में पथरबाजी की गई है। जिसमें कोच सी-9 के विंडो का शीशा टूट गई। गनीमत यह रही की इसमें किसी को कोई चोटें नहीं लगी है। इस बार यह पथराव रायपुर- बिलासपुर के बीच दाधापारा स्टेशन के पास हुआ। वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन युवको को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन नागपुर से चलकर बिलासपुर की तरफ जारही थी। जैसे ही ट्रेन दाधापारा के पास पहुंची। तो ट्रैन से कुछ टकराने की जोरदार आवाज आई। आवाज आते ही लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। इसके बाद ट्रेन से सवार आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन की तलाशी ली। इसके बाद पता चला कि, ट्रेन पर पथराव किया गया है। हालांकि, अँधेरा होने के कारण पथराव करने वाला दिखाई नहीं दिया। जवानो ने तुरत इस बात की जानकारी वरिष्ठ अधिकारीयों को दी। 

छठी बार हुआ पथराव 

पिछले साल दिसंबर महीने की 11 तारीख को प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत एक्सप्रेस उद्घाटन हुआ था। पिछले 55 दिनों में यह छठी बार है जब ट्रेन पर पथराव किया गया। उद्घाटन के पहले जब ट्रेन की रैक को चेन्नई से लाया गया तब भी ट्रेन पर पथराव हुआ थ। इसके बाद ट्रेन शुरू होने के महज सप्ताह भर के भीतर फिर से पथराव कर दिया गया था, लेकिन तब रेलवे ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की थी। वहीं पिछले हफ्ते 30 जनवरी को कामठी स्टेशन के पास पथराव किया गया था, जिस पर पुलिस ने छह नाबालिगों को गिरफ्तार किया था। 

लगातार पथराव से अधिकारी भी परेशान 

ट्रेन पर हो रही पत्थरबाजी की घटना को रोकने के लिए रेल अधिकारी ट्रैक के किनारे झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों को समझाने के लिए जागरुकता अभियान चल रहे हैं। इसी के साथ जिन-जिन जगहों पर पथराव की घटना हुई है, वहां पहुंचकर आरपीएफ के अधिकारी नागरिकों को ऐसा नहीं करने के लिए बता रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद कोई असर होता नहीं दिख रहा है। लगातर हो रहे पथराव की घटना के कारण रेलवे के अधिकारी भी काफी परेशान हैं।