logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सरकारी स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता जांचने कलेक्टर बने विद्यार्थी


बुलढाणा: यूँ तो सिर्फ कलेक्टर बन जाना ही इस बात का प्रबल प्रमाण है की आप औसत क्षमता के विद्यार्थी से अधिक गुणवंत है.लेकिन कोई कलेक्टर किसी स्कूल में छात्र बनकर बैठ जाये तो यह थोड़ा हैरान करने वाला दृश्य हो सकता है.कुछ ऐसा ही हुआ बुलढाणा में जहां जिलाधिकारी (कलेक्टर) एच.पी.तुम्मोड एक अनुदानित स्कूल में शिक्षा का स्तर जांचने अचानक पहुंच गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने 7 वी कक्षा में गणित की क्लास में भी बैठे। दरअसल जिलाधिकारी स्कूल में दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता की जाँच के लिए पहुंचे थे.क्लास में उन्होंने ने केवल पूरा पीरियड अटेंड किया बल्कि पढ़ा रही गणित की शिक्षिका का भी मूल्यांकन किया। जिलाधिकारी के साथ उपजिलाधिकारी गौरी सावंत भी मौजूद थी.स्कूल की शिक्षिका मंगला जावरकर बच्चों को पढ़ा रही थी.
क्लास खत्म होने के बाद जिलाधिकारी एच.पी. तुम्मोड ने सहायता प्राप्त स्कूल की प्रगति और इतिहास की जानकारी ली। स्कूल की विभिन्न पर्यावरण गतिविधियों, स्कूल के विभिन्न खेलों के साथ-साथ छात्रों की सफलता के बारे में भी जानकारी ली।  जिलाधिकारी ने स्कूल भवन एवं सम्पूर्ण परिसर की सराहना की।