logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में गर्मी का 'महा-रिकॉर्ड': 45.5°C के साथ 19 मई रहा सीजन का सबसे गर्म दिन; देखें इस साल के टॉप-4 सबसे गर्म दिनों के आंकड़े


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में इस साल गर्मी ने सारे पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। मंगलवार, 19 मई को संतरा नगरी में पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुँचा, जिसने इस पूरे सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस रिकॉर्डतोड़ तापमान के साथ ही 19 मई इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है।

नागपुर इस समय भीषण गर्मी की आग में झुलस रहा है। सूरज की तपिश ने ऐसा कहर बरपाया है कि शहर में बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। सोमवार, 19 मई को नागपुर में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस पूरे सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी और चिंता दोनों बढ़ा दी है। इससे पहले 26 अप्रैल को शहर का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा था।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार मई महीने में गर्मी ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। खास बात यह है कि इस सीजन के चार सबसे गर्म दिनों में तीन दिन मई महीने में ही दर्ज किए गए हैं।

इस सीजन के सबसे गर्म दिन:

      तारीख     तापमान
  • 19 मई      45.5°C
  • 26 अप्रैल    45.4°C
  • 27 अप्रैल     45.0°C
  • 15 मई        45.0°C

नौतपा से पहले भीषण गर्मी
आमतौर पर मई के आखिरी हफ्ते में नौतपा के दौरान इतनी भीषण गर्मी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार नागपुर की जनता अप्रैल के महीने से ही भट्टी की तरह तप रही है। सुबह 10 बजे से ही सूरज के तेवर इतने तीखे हो गए कि दोपहर होते-होते सड़कों पर निकलना दूभर हो गया। झुलसा देने वाली गर्म हवाओं (लू) के कारण दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में अघोषित कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा रहा।

जल्द नहीं मिलेगी राहत
क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत से आ रही बेहद सूखी और गर्म हवाओं के कारण नागपुर समेत पूरे विदर्भ में 'सीवियर हीटवेव' (भीषण लू) की स्थिति बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों तक नागपुर की जनता को इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।