logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिक्षक निर्वाचन विभाग चुनाव: उद्धव गुट ने सीट पर ठोका दावा, गंगाधर नाकाडे ने दाखिल की उम्मीदवारी


नागपुर: नागपुर विभाग शिक्षक चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी में सब सही नहीं चल रहा है। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता गंगाधर नाकाडे ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बुधवार को वह होने समर्थको के साथ पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नेताओं ने कांग्रेस से यह सीट शिवसेना के लिए छोड़ने का अनुरोध किया। 

भाजपा ने शिक्षा परिषद प्रत्याशी नागो गानार को समर्थन देने का ऐलान किया है। लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार निश्चित नहीं है। इस बीच, शिवसेना के ठाकरे समूह, जो कि महाविकास अघाड़ी की एक घटक पार्टी है, ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

गंगाधर नाकाडे ने महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना की ओर से अपने समर्थकों के साथ मंडलायुक्त कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। ठाकरे गुट मांग कर रहा है कि कांग्रेस को नागपुर की सीट शिवसेना को छोड़ देनी चाहिए. अब देखना यह होगा कि कांग्रेस इस पर क्या फैसला लेती है।