logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिक्षक चुनाव: सतीश इटकेलवार हुए नॉट रिचेबल, MVA नेताओं में मची खलबली


नागपुर: जैसे-जैसे शिक्षक चुनाव की तारीख नजदीक पास आ रही है। वैसे-वैसे राजनीति के रंग दिखाई देने पड़े हैं। शिक्षक चुनाव में निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता सतीश इटकेलवार नॉट रिचेबल हो गए हैं।  चुनाव से नामांकन वापस लेने की आज आखिरी तारीख है। वहीं इटकेलवार होने के गायब होने के बाद महाविकास अघाड़ी नेताओं के माथे पर शिकन बढ़ गई है। 

नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राकांपा प्रत्याशी सतीश इटकेलवार ने नामांकन दाखिल किया हुआ है। चुनाव से नामांकन वापस लेने की आज आखिरी तारीख है। इसके कारण सुबह से उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा, लेकिन उनका फ़ोन नॉट रिचेबल आ रहा है। आवेदन वापस लेने के लिए सिर्फ दो घंटे का समय बचा है। इससे पहले ही इटकेलवार के गायब हो जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

नहीं लूंगा नामांकन वापिस

ज्ञात हो कि, सतीश इटकेलवार ने चुनाव के लिए अपना नमानकन दाखिल किया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि, पार्टी नेताओं के कहने पर हमने चुनव की तैयारी काफी पहले शुरू कर दी थी। लेकिन तय समय पर पार्टी ने शिवसेना उम्मदीवार के समर्थन देने का ऐलान किया। लेकिन हमने पार्टी को बता दिया था कि, मैं चुनाव लडूंगा। इसी के साथ इटकेलवार ने नामांकन वापस नहीं लेने की बही बात कही थी।