logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिक्षक चुनाव: 27 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही


नागपुर: विधान परिषद के नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की शुक्रवार को जांच की गई। 27 अभ्यर्थियों के सभी आवेदनों को मान्य किया गया है। 16 जनवरी आवेदन वापस लेने की आखिरी तारीख है।

संभाग के छह जिलों नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया और गढ़चिरौली से कुल 27 उम्मीदवारों ने 43 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। संभागीय आयुक्त कार्यालय में चुनाव निर्णय अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी बिदारी और चुनाव निरीक्षक अरुण उनकोहले की उपस्थिति में आवेदन की जांच प्रक्रिया पूरी की गई।

इस मौके पर प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जांच में सभी अभ्यर्थी वैध पाए गए हैं। गढ़चिरौली जिले में नागपुर संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के समय में बदलाव किया गया है। इसके मुताबिक जिले में 30 जनवरी को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।