logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिक्षक चुनाव: एनसीपी नेता सतीश इटकेलवार ने भी दाखिल किया नामांकन, महाविकास अघाड़ी में भ्रम की स्तिथि


नागपुर: शिक्षक चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में उठापठक शुरू है। नागपुर विभाग के लिए शिवसेना उद्धव गुट के गंगाधर नाकडे के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता सतीश इटकेलवार ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। एनसीपी नेता के नामांकन दाखिल करते है एमवीए में नेताओं के बीच सब सही नहीं चल रहा है इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। 

भाजपा द्वारा नागो गानार को समर्थन देने की घोषणा के बाद नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन भी यह स्पष्ट नहीं था कि महाविकास अघाड़ी का उम्मीदवार कौन होगा.महाविकास अघाड़ी के अलग-अलग धड़ों के चार उम्मीदवार अब मैदान में हैं। शिक्षक भर्ती के राजेंद्र जाडे, विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ के सुधाकर अडबले, उद्धव ठाकरे गुट के गंगाधर नकाडे पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। अब राकांपा के सतीश इटकेलवार को भी शामिल कर लिया गया है। मुझे पार्टी ने पहले ही तैयारी करने के लिए कह दिया था। लेकिन दूसरों को उम्मीदवारी की घोषणा करने के बाद इत्केलवार ने कहा कि वह निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं।

नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए इटकेलवार नेकहा, “कल जो निर्णय लिया है यह समय पर लिया गया है। यह उनका फैसला है। इस सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी पिछले आठ दिनों से कर रहे हैं। मैं अपना नामांकन वापस नहीं लूंगा।”

एमवीए में भ्रम की स्थिति

इत्केलवार की उम्मीदवारी ने महाविकास अघाड़ी में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। नामांकन आवेदन 16 जनवरी तक वापस लिया जा सकता है। सतीश इटकेलवार ने ऐलान किया है कि तब तक पार्टी फैसला ले ले। नागपुर स्नातक चुनाव कांग्रेस ने जीता था, महाविकास अघाड़ी इसे दोहराने की कोशिश कर रहा है। लेकिन चार उम्मीदवार खड़े हों तो यह संभव नहीं है। ऐसे में अब सबकी निगाह इस बात पर है कि पार्टी के नेता इस पर क्या फैसला लेते हैं। हालांकि 16 जनवरी से पहले तस्वीर साफ होने की संभावना नहीं है।