logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

आरोपी को जेल में मिल रही थी इंटरनेट की सुविधा, जेल कर्मचारी और अधिकारी कर रहे थे मदद!


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से 100 करोड़ की फिरौती मांगने और नहीं देने पर हत्या की धमकी देने वालों को लेकर बड़ी जाकारी सामने आई है। जिसके तहत आरोपी जयेश कांता को जेल के अंदर मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा मिल रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेल अधिकारीयों और कर्मचारियों की मदद से उसे यह सुविधा मिल रही थी।

जेल से बैठकर करता था उगाई

आरोपी जेल के कर्मचारियों को पैसे देता था जिसके बदले में जेल कर्मचारी उसे मोबाइल, इंटरनेट सहित अन्य कई सुविधा उपलब्ध कराते थे। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने इसके पहले भी कई लोगों जेल से फ़ोन कर फिरौती मांगी है और नहीं देने पर जान की धमकी दे चूका है। 2018 में उसने राज्य के मौजूदा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार को धमकाने की कोशिश की थी। अरवाच भाषा में बात कर उन्हें धमकाया भी। उस वक्त भी जब फोन की लोकेशन चेक की गई तो साफ हुआ कि इसे हिंडाल्गा जेल से जयेश पुजारी ने किया था।

आरोपी को हिरासत में लिया

नागपुर से पुलिस की आठ सदस्यीय टीम बेलगाम ले हिंडालगा जेल में पहुंच चुकी है। बेलगाम ग्रामीण के एसीपी एस. वी गिरीश ने क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर निंगंगवड़ा पाटिल की मदद से शनिवार रात हिंडालगा जेल जाकर पूरी पड़ताल की। वहीं इस मामले में आगे की जांच के लिए आरोपी को नागपुर पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। वहीं इसे एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने वाली पूरी प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।  

सेल से डायरी बरामद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के सेल से पुलिस ने एक डायरी बरामद की है। पुलिस इस डायरी की जांच कर रही है। इस डायरी में क्या लिखा है? क्या कोई नाम हैं? किसी का फ़ोन नंबर हैं? क्या इस डायरी में आपराधिक दुनिया से जुड़ी कोई जानकारी है? इस सब सवालों के जवाब को ढूढ़ा जा रहा है।