logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्र सरकार ने संघ प्रमुख मोहन भागवत की बढ़ाई सुरक्षा, पीएम मोदी और अमित शाह की तरह मौजूद होंगे सुरक्षाकर्मी


नागपुर: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन बगावत की दी जाने वाली सुरक्षा की समीक्षा करते हुए उसे अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। सरकार ने संघ प्रमुख की सुरक्षा को जेड प्लस से एडवांस्ड सिक्योरिटी लाइजन कर दिया है। ज्ञात हो कि, वर्तमान में इस तरह की सुरक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को मिलती है। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, मोहन भागवत को पहले जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त थी, जिसे अपग्रेड कर एडवांस्ड सिक्योरिटी लाइजन कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी ऐसी ही सुरक्षा दी जा रही है।

कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन से भागवत को खतरा 

पिछले दिनों कई बार मोहन भगवत की सुरक्षा में खामियां देखी गई। इन खामियों को देखते हुए साथ ही भागवत कई संगठनों के निशाने पर हैं, जिनमें कई कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन भी शामिल हैं। इन तमाम चीजों को देखते हुए केंद्र सरकार या कहें गृह मंत्रालय ने सुरक्षा की समीक्षा की और उसे अपग्रेड करने का निर्णय लिया। 

एएसएल सुरक्षा क्या है?

एएसएल एक बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा है। इस श्रेणी की सुरक्षा में संबंधित जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभाग जैसी स्थानीय एजेंसियां शामिल होती हैं। अब जिस स्थान पर मोहन भागवत कार्यक्रम के लिए जाएंगे, वहां पहले एक टीम निरीक्षण करने जाएगी। टीम के ग्रीन सिग्नल देने के बाद ही मोहन भागवत उस कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। हेलीकॉप्टर यात्रा की अनुमति केवल विशेष रूप से डिजाइन किए गए हेलीकॉप्टरों में ही दी जाएगी और यह स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार संचालित होंगे।