logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में देश के मुख्य न्यायाधीश रहेंगे अतिथि


नागपुर:महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी नागपुर का पहला दीक्षांत समारोह 11 फरवरी को आयोजित किया गया है इसमें मुख्य अतिथि के रूप में देश के मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी वाई चंद्रचूड़ मौजूद रहेंगे। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का पहला बैच शैक्षणिक सत्र 2016 से शुरू हुआ था, उसके बाद कोरोना की वजह से शैक्षणिक सत्र प्रभावित हुआ जिस वजह से  इस साल पहला दीक्षांत समारोह हो रहा है। इसमें एल.एल.बी. और एलएलएम पोस्ट ग्रेजुएशन के पांच बैच के सफल छात्रों को 11 फरवरी को दीक्षांत समारोह में डिग्री प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम विधि विश्वविद्यालय, वारंगा बुटेबोरी के शैक्षणिक परिसर में आयोजित किया जाएगा जिसमे  मुख्य न्यायाधीश की उपस्थिति रहेगी बतौर मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ पहली बार नागपुर आएंगे।