logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

जनवरी महीने में ही महसूस होने लगी गर्मी ; नागपुर, अकोला और चंद्रपुर में कई वर्षों का टूटा रिकॉर्ड


नागपुर: जनवरी महीने में उत्तर भारत जहां कड़ाके की ठण्ड से जूझ रहा है। वहीं नागपुर सहित तमाम विदर्भ में ठंड पूरी तरह गायब हो गई है। इस महीने लोगों को जहां गर्म कपडे पहनकर बाहर निकलते हैं, लेकिन मौसम ऐसा हो गया है कि, लोग गर्मी से बचते दिखाई दे रहा है। बीते दस सालों की बात करे तो इस वर्ष जनवरी महीना सबसे गर्म साबित हुआ है। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब जबकि रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

एवरेज तापमान इतना किया गया दर्ज

उपराजधानी की बात करें तो जनवरी में न्यूनतम तापमान औसत 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आखिरी बार 2013 में नागपुर शहर का तापमान इतना गया था। वहीं विदर्भ की बात करें तो अकोला, चंद्रपुर, अमरावती सहित ,तमाम जिलों में भी ऐसा ही हाल है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह बढ़ा तापमान

प्रादेशिक मौसम केंद्र, नागपुर के उप महानिदेशक एम. एल साहू ने बताया कि, " जनवरी के पहले हफ्ते में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है। विदर्भ के जिलों में बढ़ रहे तापमान के लिए अफगानिस्तान और जम्मू-कश्मीर और आसपास तैयार हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से ही पारे में गिरावट का दौर थम गया। इसी के साथ जनवरी के बचे दिनों में भी कड़ाके की ठंड नहीं पढ़ने के आसार भी मौसम विभाग ने जताया है।

मौसम वैज्ञानिकों के दावे हुए फेल

दक्षिण-दक्षिणी पश्चिमी हवाओं ने गिरते हुए पारे को रोक लिया। मानसून के अति सक्रिय होने की वजह से मौसम जानकारों ने इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए थे। लेकिन ठंड के इस सीजन में न्यूनतम तापमान पांच दिन ही दस डिग्री के नीचे रहा। ऐसे में जानकारों के सभी दावे पूरी तरह फेल हो गए।