logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

तांबे मामले के कारण पार्टी की छवि हुई धूमिल, सुनील केदार ने कहा- घर के मामले घर में सुलझाए 


नागपुर: नासिक स्नातक चुनाव में  हुई किरकिरी से कांग्रेस में भूचाल आया हुआ है। नवनिर्वाचित विधायक सत्यजीत तांबे ने प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर जानबूझकर दो बार गलत एबी फॉर्म देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर वरिष्ट नेता बालासाहेब थोराट ने पटोले के विरोध में पत्र लिखने की जानकारी सामने आई है। वहीं अब इसपर पार्टी विधायक और पूर्व मंत्री सुनील केदार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "तांबे मामले के कारण पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इसी के साथ उन्होंने घर के मामले घर में ही सुलझाने का आवाहन पार्टी नेताओं से किया है।" 

केदार ने कहा, “जो हुआ अच्छा नहीं हुआ। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सब जांचना जरूरी है। एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में मैं सभी कांग्रेसियों को बताना चाहूंगा कि वर्तमान स्थिति आपसी समझ की है। ऐसा बयान या कार्य करना उचित नहीं होगा जिससे पार्टी कमजोर हो। घरेलू झगड़ों को एक साथ बैठकर सुलझाना चाहिए।”

पार्टी की छवि हुई धूमिल 

इस दौरान पत्रकार ने जब उनसे सत्यजीत तांबे मामले पर नाना पटोले पर कार्रवाई करने का सवाल किया जिस पर केदार ने कहा, “तांबे मामले के कारण पार्टी की छवि धूमिल हुई है। घर के मुद्दे को घर में सुलझाया जा सकता था। हालांकि, जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था।  हमें अपने झगड़े घर में ही सुलझाना चाहिए।”