logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शहर में निर्माण किए जा रहे नए 'सिग्नल आइलैंड' से नारिकों को दिक्कत, ऐसे विकास पर उठ रहे सवाल


नागपुर: शहर के कई चौकों में नई सडकों के निर्माण के साथ सिग्नलों का सुशोभीकरण किया जा रहा है. इसके लिए नए आइलैंड बनाये जा रहे है. लेकिन जिस डिजाइन के साथ इन आइलैंड का निर्माण किया जा रहा है उससे ट्रैफिक की समस्या निर्माण हो रही है. एक ओर जहा शहर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है. दूसरी तरफ इस तरह के डिजाईन से समस्या बढ़ रही है. नागरिक और एक्सपर्ट दोनों ही इस तरह के विकास पर सवाल उठा रहे है. इस पर रोक लगाने की मांग कर रहे है.

नागपुर शहर में कई तरह के विकास काम शुरू है. पुरानी सडकों की जगह नई सड़के तैयार की जा रही है. इसी के साथ सड़को के अगल-बगल पैदल चलने वाले नागरिको के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है और ट्रैफिक सिग्नल वाली जगहों का सुशोभीकरण किया जा रहा है. लेकिन शहर के कई चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल के साथ जो आईलैंड तैयार हो रहे है उन्हें लेकर नागरिक आपत्ति दर्ज करा रहे है.

नागरिकों के मुताबिक सुशोभीकरण के नाम पर जो किया जा रहा है उसकी वजह से भविष्य की छोड़िये अभी से दिक्कतें होने लगी है. सिर्फ नागरिक ही नहीं एक्सपर्ट भी जो काम हो रहा है उस पर सवाल उठा रहे है. जो नए आईलैंड तैयार किये गए है वो काफी जगह ले रहे है जिस वजह से सिग्नल से लेफ्ट और राइट टर्न लेने वाले वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है. जानकारों के मुताबिक जिस डिजाइन से साथ ये काम हो रहा है वही मुख्य दिक्कत है. 

शहर के कई चौराहों पर ये नए आइलैंड ट्रैफिक फ्लो को स्लो कर रहे है. शहरीकरण की समझ रखने वाले इसकी कई खामियां गिना रहे है. नागरिकों के मुताबिक वो लंबे समय से इस समस्या को लेकर अपनी आवाज उठा रहे है. कुछ लोगों ने तो इस बार के लिए अदालत में याचिका तक डाल दी है. हिन्दुस्थान कॉलनी, बजाज नगर, अभ्यंकर नगर समेत कई हिस्सों में इसी तरह के ट्रैफिक सिग्नल के अगल-बगल काम हो चुका है या हो रहा है. नागरिकों की मांग है इसे तत्काल रोका जाये और जो गलती हो चुकी है उसमे सुधार किया जाये.