logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पुलिस आयुक्त के आदेश से खड़ा हुआ था किन्नरों के जीवन यापन का प्रश्न, उन्ही ने निकाला समाधान


नागपुर: नागपुर पुलिस आयुक्त ने किन्नरों को लेकर हालही में एक आदेश निकाला है. इस आदेश के तहत सार्वजनिक तौर पर किन्नरों द्वारा मांगे जाने वाले नेग पर पाबंदी लगा दी गई है. आयुक्त के इस आदेश के सिलसिले में किन्नर विकास मंच ने सोमवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात की, किन्नर मंच के प्रतिनिधियों की माने तो आयुक्त ने उनके उदर निर्वाह के लिए कोई रास्ता निकाले जाने का भरोसा दिलाया है.
 
हालही में पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने एक आदेश निकाला है जिसके तहत सार्वजनिक तौर पर किन्नरों द्वारा मांगे जाने वाले नेग पर पाबंदी लगा दी है.इस पाबंदी की एक बड़ी वजह नेग के नाम पर की जाने वाली जबरन वसूली और कभी कबार इस क्रम में फ़ैलाने वाली अश्लीलता है. इसी आदेश को लेकर सोमवार को किन्नर विकास मंच के प्रतिनधियों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की,इस मुलाकात के बाद मंच की अध्यक्ष रानी ढवले ने बताया की किन्नर समाज का ही एक हिस्सा है तो एक नागरिक के तौर पर लगाए गए नियम उन पर भी लागू होते है लेकिन विचार उनके जीवन यापन का भी होना चाहिए।
 
किन्नर विकास मंच के मुताबिक इस मुलाकात के बाद पुलिस आयुक्त ने बीच का समाधान निकाला है जिसके तहत वह खुद किन्नरों के नंबरों की लिस्ट शहर के सभाग्रहों में लगायेंगे। जिससे अगर किसी को किन्नरों को निमंत्रण देना है तो वह खुद उन्हें बुला लेंगे। किन्नर मंच के मुताबिक उनकी परंपरा आज की नहीं बल्कि राम राज्य से चल रही है. उनके पास काम करने के बहुत पर्याय नहीं है इसलिए पुलिस अपने इस आदेश के बीच कोई बीच का रास्ता निकाले।