logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विधानपरिषद चुनाव में कांग्रेस की भूमिका भाजपा के कदम पर निर्भर


नागपुर: नागपुर में होने जा रही शिक्षक मतदाता संघ,विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस वेट एंड वाच की भूमिका में है.कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने नागपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया की फ़िलहाल हम भाजपा के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर रहे है.भाजपा द्वारा उम्मीदवार के ऐलान किये जाने के बाद कांग्रेस अपने रुख को साफ़ करेगी। नाना से पूछे गए इस सवाल पर की उम्मीदवार के ऐलान को लेकर आखिर पार्टी देरी क्यों कर रही है इस पर नाना ने कहा की फ़िलहाल चुनाव को समय है.पार्टी ने अब तक उम्मीदवार और समर्थन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है.नाना के मुताबिक नागपुर में विधानपरिषद की सीट के साथ अमरावती विभाग में स्नातक मतदाता संघ के लिए होने जा रहा चुनाव पार्टी के लिए अहम है.पार्टी नामांकन वापसी के दिन तय करेगी की उसका समर्थन आखिर किये रहेगा। हमारा लक्ष्य है की अपने समविचारी उम्मीदवार की विजय।

नाना ने मौजूदा राज्य सरकार पर निशाना साधते यह भी कहा की भाजपा के सत्ताकाल में राज्य में राजनीति व्यक्तिगत केंद्रित हो गयी महाराज टीआरपी को हासिल करने के लिए राजनीतिक और व्यक्तिगत आरोप किये जा रहे है.भाजपा में जो लोग जा रहे है उनका सिर्फ एक ही मकसद है अपनी संपत्ति को बचाना।
 
भारत जोड़ों यात्रा की तर्ज पर हाँथ से हाँथ जोड़ों अभियान 
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पार्टी ने देश भर में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए हाँथ से हाँथ जोड़ों अभियान का ऐलान किया है.इसका शुभारंभ 26 जनवरी से होगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया की मंगलवार को इसी अभियान की तैयारियों के सिलसिले में नागपुर में प्रदेश कार्यकारिणी और जनप्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया है.इस बैठक में इस अभियान को लेकर रोड मैप तैयार किया जायेगा।देश भर में शुरू होने वाले इस अभियान का मकसद ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मज़बूत बनाना है.भारत जोड़ो यात्रा के समाप्त हो जाने के बाद राहुल गाँधी खुद इस यात्रा का अवलोकन करेंगे।