logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में तापमान 56 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज, मौसम विभाग ने बताई सच्चाई


नागपुर: राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों तापमान 52 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। यह इस सीजन का पहला मौका था जब देश के किसी हिस्से में तापमान 50 को पार किया गया था। हालांकि, दिल्ली का यह रिकॉर्ड नागपुर ने तोड़ दिया। सोशल मीडिया में चल रही खबर के अनुसार गुरुवार 30 जून को नागपुर का तापमान 56 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने इसपर स्पस्टीकरण जारी करते हुए कहा कि, सेंसर में खराबी आने के कारण गलत तापमान दर्ज किया गया। 

नागपुर शहर में तीन से चार स्वचालित मौसम स्टेशन हैं। एक स्वचालित मौसम स्टेशन उत्तरी अंबाझरी मार्ग से दूर, रामदास पेठ में पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ के 24 हेक्टेयर खुले मैदान के बीच में स्थित है। वहीं दूसरा सोनेगांव परिसर में लगा हुआ है। वहीं तीसरा और चौथा केंद्र खापरी और रामटेक परिसर में लगा हुआ है। गुरुवार को रामदासपेठ और सोनेगांव केंद्र ने शहर का तापमान क्रमशः 56 और 54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। थोड़ी देर में खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

मौसम विभाग ने बताई सच्चाई
वहीं इसको लेकर मौसम विभाग के नागपुर केंद्र ने स्पस्टीकरण जारी किया है। जिसमें उन्होंने सेंसर ख़राब होने के कारण ज्यादा तापमान दिखाने की बात कही है। नागपुर प्रादेशिक केंद्र के वैज्ञानिक प्रवीण कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा कि, गुरुवार को एक सेंसर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण केंद्र से गलत तापमान दर्ज किया। हालांकि, अभी उसे ठीक कर लिया गया है। 

स्वचालित मौसम स्टेशन का डेटा विश्वसनीय नहीं 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, स्वचालित मौसम स्टेशन का डेटा कभी भी विश्वसनीय नहीं होता है। 38 डिग्री सेल्सियस के बाद इस केंद्र से उचित तापमान आने की संभावना बहुत कम रहती है। जिसके कारण भारत में तापमान का आधिकारिक रिकॉर्ड मौसम विभाग के आधिकारिक केंद्र से ही लिया जाता है। इस व्यवस्था को विभाग के अधिकारी व कर्मचारी स्वयं संभालते हैं। इसलिए, मौसम केंद्र इसी केंद्र से तापमान के आंकड़ों की घोषणा करता है। इसके ग़लत होने की संभावना बहुत कम है।