logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बदला शहर का मौसम; कुछ हिस्सों में हुई बारिश और ओलावृष्टि, कई स्थानों पर धूप और गर्मी बरकरार


नागपुर: नागपुर में शनिवार की दोपहर अचानक से तेज हवा चलने के साथ मौसम बदल गया। शहर के कुछ इलाके में बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। कई स्थानों पर जोरदार बारिश की लहर आई आई। तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई जिससे नागरिकों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। वहीं, कई स्थानों पर धूप के साथ गर्मी का मौसम बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है, जो उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय है। शहर के कुछ इलाकों में तेज़ बारिश और ओलावृष्टि ने हुई है। पार्किंग में खड़े वाहन भी इन तेज हवाओं का शिकार हुए हैं। हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में मौसम गर्म रहा, जहाँ धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है, जबकि कुछ इलाकों में हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है, लेकिन गर्मी के साथ-साथ उमस का असर भी जारी रहेगा। इस मौसम बदलाव के बावजूद, शहर के अधिकतर हिस्सों में ठंडी हवाओं की कमी महसूस हो रही है, जिससे गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। 

देखें वीडियो: