logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

युवक ने प्रेमिका से पहले बनाएं संबंध, फिर बेल्ट से की पिटाई और दिए सिगरेट के चटके; पुलिस में मामला दर्ज


नागपुर: अजनी थाना अंतर्गत एक बड़ी दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है। जहां युवक ने पहले नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद उसके चरित्र पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर उसकी बेल्ट से पिटाई की साथ ही सिगरेट के चटके भी दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम प्रशांत परिहार (23, कुंभारटोली, नंदनवन) निवासी है। आरोपी निजी कंपनी में काम करता है। 19 वर्षीय पीड़िता सेकंड ईयर की छात्रा है और एक निजी हॉस्पिटल में काम करती है। युवती के माता-पिता नहीं है, वह अपनी दो बहनों और दादी के साथ रहती है। 2020 में पीड़िता की इंस्टाग्राम के जरिये आरोपी से मुलाकात हुई थी। इस दौरान आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। वहीं पीड़िता भी उसके झाँसे में आ गए। इसके बाद आरोपी पीड़िता के घर भी आने जाने लगा। इस दौरान उसने उसके साथ शारीरक संबंध भी बनाएं।  

हालांकि, कुछ समय बाद आरोपी उसके चरित्र पर शक करने लगा। इसके कारण दोनों के बीच झगडे भी शुरू हो गए। इसी बीच एक दिन आरोपी उसे लेकर अपने घर गया और पीड़िता के साथ शारीरक संबंध बनायें। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता पर दूसरे युवको के साथ रिश्ता होने का आरोप लगाते हुए उसके विवाद किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की बेल्ट से पिटाई की और सिगरेट के चटके देकर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, शादी करने का वादा करने के कारण युवती युवक के साथ रिश्ता बनाए रखी।

25 अप्रैल के दौरान पीड़िता अपने बड़े बड़े पिता के बेटे को नशा मुक्ति केंद्र लेकर गई थी। इस बात की जानकारी मिलते ही आरोपी वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। इस दौरान आरोपी ने फिर से युवती के साथ मारपीट की और शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी एक खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी खोज कर रही है।