logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लोगो के मन में क़ानून का डर नहीं, नितिन गडकरी ने कहा- बढ़ते सड़क हादसों के पीछे ये मुख्य कारण


नागपुर: देश में बढ़ते दुर्घटना के मामलो पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। गडकरी के अनुसार, देश के लोगों में कानून का डर पूरी तरह समाप्त हो चूका है। जिसके कारण लोग लापरवाह होकर वाहन चलाते है, जिससे लगातार सड़क दुर्घटना बढ़ रही है। शनिवार को नागपुर में जनआक्रोश संघटन के कार्यशाला के दौरान यह बात कही। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री ने दोपहिया से यात्रा करने वाले नागरिको, युवाओं से सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने का आग्रह किया। 

नीरी के अडोटोरियम हाल में जनआक्रोश संस्था द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण विषय पर चर्चा की गई. इस कार्यक्रम में महारास्त्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, कर्नाटक समेत देश के १४ राज्यो के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस कार्यशाला में जन जागरूकता फैलाकर सड़क हादसो में हो रही मौतो को रोकना है। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी प्रमुख रूप उपस्थित थे।

जीडीपी में हर साल 3.14 प्रतिशत का नुकसान

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमारे देश में हर साल पांच लाख लोगों दुर्घटना का शिकार होते हैं। जिनमें से डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है, वहीं तीन लाख लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं। वही औसतन रोजाना 400 लोगो की मौत होती है। मरने वालों में सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा 18-34 साल के युवा होतें हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इन दुर्घटनाओं के कारण उसमे घायल होने वाले या जिसकी मौत हुई है सिर्फ उसका नुकसान नहीं होता देश का भी नुकसान होता है। हर साल होने वाली इस दुर्घटना से जीडीपी में 3.14 प्रतिशत का नुकसान होता है।"

न कानून का डर और न ही सम्मान

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मौजदा समय में एक विचित्र परिस्थित हो गई है, जिसके अनुसार, न लोगों में कानून को लेकर डर है और न ही सम्मान। नहीं पहना हेलमेट, तोडा सिग्नलतो क्या होगा ऐसी मानसिकता आ चुकी है। नागरिकों की इस मानसिकता ही हमें बदलना पड़ेगा। जब तक इसे नहीं बदल पाएंगे होने वाले दुर्घटनाओं पर काबू पाना मुश्किल है।"

व्यवहार बदलने के लिए चल रहे अभियान

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "जनता में यातायात सुरक्षा को लेकर हम लगतार काम में लगे हुए हैं। अभिनेताओं, खिलाडियों के साथ मिलकर लगातार अभियान चला रहे हैं। जिससे नागरिकों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता आ सके।" उन्होंने आगे कहा, "सड़क पर गलत चिन्ह के कारण भी हादसे होते हैं, इसको देखते हुए मैंने दुनिया भर के सड़कों पर लगे चिन्ह का अध्ययन कर वर्ल्ड क्लास चिन्ह चिन्हित किया है। आने वाले 15 दिनों में इसको लागू करने के लिए अधिसूचना जारी करने वाले हैं।