logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने के लिए अब दोपहिया वाहनों को देना पड़ेगा टोल! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खबर की बताई सच्चाई


नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर स्पष्ट किया है कि सरकार दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। यह बयान मीडिया के कुछ वर्गों में चल रही उन रिपोर्टों के बीच आया है, जिनमें कहा गया है कि 15 जुलाई से दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स के दायरे में लाया जा सकता है। 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गडकरी ने कहा, “कुछ मीडिया संस्थान दोपहिया वाहनों से टोल वसूली के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से छूट जारी रहेगी।” उन्होंने मीडिया मंचों से असत्यापित जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह कर कहा कि ऐसी खबरें अनावश्यक भ्रम पैदा करती हैं।

वर्तमान में, राष्ट्रीय राजमार्गों पर दोपहिया वाहनों को टोल शुल्क से छूट दी गई है। यह नीति अपरिवर्तित बनी हुई है। हालांकि, एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे और एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों का प्रवेश अवैध है।