logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री राणे का नाम लेकर नितिन देशमुख को मिली जान से मारने की धमकी, विधायक ने मुंबई मिलने के लिए बुलाया


अकोला: उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के विधायक नितिन देशमुख को जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार सुबह फोन कर अज्ञात आरोपियों ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का नाम लेकर यह धमकी दी। वहीं धमकी देने वालों को जवाब देते हुए देशमुख ने मंगलवार को मुंबई में मिलने के लिए बुलाया है। हालांकि, विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस में करने से इनकार कार दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फ़ोन किया। इस दौरान फ़ोन करने वाले ने कहा, "कोकण और मुंबई में नारायण राणे के तेरे जैसे कितने लोगों को मौत के घाट उतारा है। तेरा भी हश्र ऐसा ही करेंगे।"

मंगलवार को आएं मुंबई

धमकी पर बोलते हुए देशमुख ने कहा, "नारायण राणे के नाम पर मुझे जान से मारने  की धमकी दी। मैंने उसे मंगलवार को मुंबई के नरीमन पॉइंट पर आने की चुनौती दी है। " उन्होंने आगे कहा, "केवल वो नहीं नारायण राणे सहित उनके दोनों बेटे आ जाए देख लेते हैं कौन की पर हमला करता है।"

मैं कर सकता हूँ अपनी सुरक्षा

वहीं पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के सवाल पर देशमुख ने कहा कि, "हम बालासाहेब ठाकरे के शिवसैनिक है। हम किसी से डरते नहीं हैं। इसके लिए पुलिस की जरूरत नहीं। मैं अकेले ही खुद की सुरक्षा कर सकता हूँ।" इसी के साथ उद्धव गुट ने नारायण राणे परिवार को चेतावनी देते हुए कहा,"अगर वह लगातार इस तरह की बाते करेंगे तो हम भी उसी तरह तरह से जवाब देंगे।"