logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पारशिवनी में बाघ ने किया बछड़े और बकरी का शिकार, नागरिकों में बढ़ी दहशत


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील के गोंडेगांव गांव और परसोडी पेठ में दो अलग अलग घटनाओं में, बाघ ने एक गाय के बछड़े और बकरी का शिकार किया। इस घटना के चलते नागरिकों में बाघ को लेकर दहशत बढ़ती जा रही है।

रामटेक वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाली पारशिवनी तहसील में गोंडेगांव परिसर में रात 9 बजे के करीब, एक बाघ बलवंत जगताप के घर के सामने बंधें गाय के बछड़े को उठाकर ले गया। कुछ स्थानीय नागरिकों ने यह दृश्य अपनी आंखों से देखा।

जबकि दूसरी घटना परसोडी पेठ गांव में हुई, जहां एक बाघ ने सुशीला सांडेल नामक महिला के घर के सामने बंधीं बकरी का शिकार आज यानि सोमवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच किया। 

ज्ञात हो कि बढ़ती गर्मी एवं घटते जंगल मानव एवं वन्यजीवों के संघर्षों को बढ़ा रहे हैं, जो कि नागरिकों के लिए दहशत का कारण बनता जा रहा है।