logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रामटेक और पारशिवनी में तेंदुए का आतंक, एक व्यक्ति की ली जान, गाय को किया गंभीर रूप से घायल


नागपुर: रामटेक और पारशिवनी तहसील अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में एक तेंदुए के हमले में एक चरवाहे की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना में तेंदुए ने एक गाय पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.  

रामटेक तहसील अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र पवनी के हिवरा बाजार बेलदा में अपने जानवरों को चराने गए खनोरा निवासी चरवाहा राजकुमार खंडाते पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए काफी दूर तक चरवाहे को घसीटते हुए जंगल के भीतरी ले गया, जिसमें चरवाहे की मौत हो गई। प्रकरण को लेकर परिजनों के द्वारा हंगामा भी किया गया। जनप्रतिनिधियों सहित वन अधिकारी एवं पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद देवलापार ग्रामीण रूग्णालय में शव का पोस्टमॉर्टेम कर आगे की जांच शुरू की गई.

इसी तरह पारशिवनी तहसील के काल भैरव पेठ परिसर में एक तेंदुए ने परिसर में चरने गई गाय पर हमला कर दिया गया, जिसमें गाय गंभीर रूप से घायल हो गई है। गाय पर हमला करने वाला यह तेंदुए कन्हान नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रभाग क्रमांक 3 के सिहोरा बस्ती में भी खेती में काम कर रही महिलाओं सहित पेपर मिल के सुरक्षा गार्ड को दिखाई दिया है। पंजे के निशान की पृष्टी वन क्षेत्रपाल अनिल भगत ने की है।