logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बागेश्वर धाम महाराज पर लगे आरोपों को आयोजकों ने बताया निराधार, कहा- 11 जनवरी तक कार्यक्रम पहले से था तय


नागपुर: बागेश्वर धाम सरकार महाराज धीरेन्द्र शास्त्री पर अँधा श्रद्धा और जादू-टोना का बढ़ावा देने का आरोप लगा है। जिसको लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। वहीं अब इस आरोप पर राम कथा का आयोजन करने वालों ने जवाब दिया है। आयोजकों ने कहा कि, "महाराज पर लगे आरोप पूरी तरह निराधार है। नागपुर में होने वाली कथा पांच जनवरी से 11 जनवरी के बीच आयोजित की गई थी। जिसकी घोषणा सोशल मीडिया और धाम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी दी गई थी।"

ज्ञात हो कि, अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बागेश्वर महाराज पर दिव्या दरबार के माध्यम से जादू टोना और अंधश्रद्धा को बढ़वा देरहे हैं। समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने बाबा को उनके दिव्या दृष्टी को साबित करने की चेतावनी दी थी और साबित करने पर 30 लाख रुपये इनाम देने की बात कही थी। हालांकि, बागेश्वर महाराज की तरफ से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी। जिस पर समिति ने तय समय से पहले कार्यक्रम समाप्त कर भागने का आरोप लगाया था।

आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश

बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भक्तों की आस्था को प्रसार मध्यमाओ के जरिये निशाना बनाकर ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है। जिसकी हम निंदा करते हैं। गुरुदेव की रामकथा पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 5 से 13 जनवरी तय की गई थी। प्रसार के लिए कथा के समय और स्थल के बैनर,पोस्टर छाप कर लगा दिए गए थे, परंतु नागपुर उमरेड बागेश्वर धाम शिष्य मंडल को कथा के दो दिन पूर्व ही बागेश्वर धाम गढ़ा (मध्यप्रदेश) समिति द्वारा आयोजको को सूचित किया गया की नागपुर रायपुर एवं अन्य स्थलों की कथा दो दिन कम की गई है। इसकी जानकारी  बागेश्वर धाम की सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है।

क़ानूनी आधार पर होगी कार्रवाई

आयोजन समिति ने आगे कहा, "अगर किसी को गुरुदेव के बारे में कोई शिकायत है तो वे 17 जनवरी से 23 जनवरी तक रायपुर की कथा में सम्मिलित होकर अपने आप को संतुष्ट कर सकता है। समिति उनकी मुलाकात गुरुदेव से भी करवा देंगी। सभी का मान सम्मान करने के उद्देश्य से नागपुर उमरेड शिष्य मंडल ने सवाल जवाब नहीं करने का निर्णय लिया था परंतु प्रसार माध्यमों का गलत उपयोग नहीं हो इसलिए इसलिए यह जवाब दिया जा रहा है।" इसी के साथ आयोजकों ने अफवाह फ़ैलाने वालों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है।