logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अब सीधे नगर निगम के मुख्यालय में लगाएंगे जनता दरबार, टेंशन में अधिकारी


नागपुर: शनिवार को हुई बारिश से नगर निगम द्वारा मानसून के दौरान किए गए कार्यों की पोल खुल गई। आंशिक रूप से सीमेंटेड सड़कों के कारण नागरिकों की दुर्दशा और खराब नगर निगम प्रशासन से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नागरिक समस्या से संबंधित सैकड़ों नागरिकों की शिकायतों के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इसी पृष्ठभूमि में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 4 अगस्त को सीधे नगर निगम में जनता दरबार का आयोजन किया है। इससे अधिकारियों हलचल मच गई है। 

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी नियमित रूप से अपने जनसंपर्क कार्यालय में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। लोगों की शिकायतें सुनी जाती हैं। शिकायत गंभीर होने पर तुरंत अधिकारियों से फोन पर बात की जाती है, मौके-मौके पर फटकार भी लगाई जाती है। यही उनकी कार्यशैली है। 

गडकरी ने नागरिक मुद्दों और सीमेंट सड़क के काम में देरी को लेकर हमेशा नगर निगम अधिकारियों को डांट लगाई है। अब गडकरी सीधे नागपुर नगर निगम के मुख्यालय में जनता दरबार लगाएंगे और विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से समस्याएं सुनेंगे, तो यह बात नगर निगम के अधिकारी सकते में आ गए हैं।

जनसंपर्क की भीड़ को देखते हुए नागरिकों की समस्याएं सुनने के लिए मनपा मुख्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रशासनिक भवन में भूतल पर एक काउंटर स्थापित किया जाएगा। इस काउंटर से नागरिकों को टोकन नंबर दिये जायेंगे। इस टोकन नंबर के मुताबिक नागरिकों को अपने मुद्दे गडकरी के सामने उठाने के लिए भेजा जाएगा।