logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बेमौसम बारिश से शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई, कैंपस चौक पर भीषण ट्रैफिक जाम; सैकड़ों वाहन फंसे


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Rain) में बुधवार दोपहर हुई बेमौसम बारिश (Unwanted Rain) ने गर्मी से परेशान नागरिकों को राहत मिली। हालांकि, बेमौसम बारिश ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था (Traffic Signal) को पूरी तरह चरमरा गई। नागपुर शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक कैंपस चौक (Campus Chowk) पर बारिश के बाद भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। चारों दिशाओं से आने-जाने वाले मार्गों पर सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अमरावती रोड से वाडी, दाभा, फुटाला, काचिमेट और अंबाझरी की ओर घर लौट रहे नागपुरकर इस जाम में फंस गए। ऑफिस और कामकाज से लौटते समय लोगों को लंबे समय तक ट्रैफिक में खड़े रहना पड़ा।

स्थिति को और अधिक कठिन बना दिया अचानक बरसने वाली बारिश ने। रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को दुगनी मुसीबत झेलनी पड़ी। एक तो ट्रैफिक जाम, ऊपर से भीगने की नौबत ने लोगों को परेशान कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सिग्नल व्यवस्था की कमी, ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति और सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग के कारण जाम की स्थिति बनी।नागरिकों ने मांग की है कि कैंपस चौक जैसे व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए। प्रशासन की ओर से देर शाम तक जाम छुड़ाने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन तब तक अधिकांश लोग घंटों की परेशानी झेल चुके थे।