logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Vajramuth Rally: दर्शन कॉलोनी मैदान का दौरा करने पहुंचे विनायक राउत, कहा- एक लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल


नागपुर: 16 अप्रैल को उपराजधानी में होने वाली महाविकास आघाड़ी की सभा को लेकर शुरू तैयारियों के बीच गठबंधन के नेताओं के नागपुर दौरे शुरू हो गए है,तैयारियों का जायजा लेने शिवसेना ठाकरे गुट से नेता और सांसद विनायक राऊत नागपुर पहुंचे है।यहाँ उन्होंने सभास्थल का दौरा किया और दावा किया की महाविकास आघाड़ी की इस सभा में लाखों लोगों की उपस्थिति रहेगी। सभास्थल को लेकर उठ रहे विवाद को भाजपा प्रायोजित बताते हुए राऊत ने संभाजीनगर की सभा से पहले भी इसी तरह से विरोध किये जाने का आरोप लगाया।

नागपुर के दर्शन कॉलोनी मैदान में आयोजित महाविकास आघाड़ी की सभा सुर्खियों में है। इस सभा को भले ही समय हो लेकिन लेकर इसे लेकर राजनीति तेज हो गयी है।।यह सभा की वजह से स्थानीय लोगों की तकलीफ की दुहाई देते हुए भाजपा द्वारा शुरू किये गए विरोध आंदोलन की वजह से ख़ासा प्रसिद्ध भी हो रही है। इसी बीच भाजपा के सभी आरोपों को दरकिनार करते हुए महाविकास आघाड़ी गठबंधन इस सभा को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने में लगा हुआ है। 

गठबंधन के नेता लगातार नागपुर का दौरा कर रहे है। शिवसेना ठाकरे गुट के नेता और सांसद विनायक राऊत ने हर हाल में इस सभा के सफ़ल होने का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर महाविकास आघाड़ी सरकार की जनसभाओं को जानबूझकर विरोध किये जाने का आरोप लगाया।

विनायक राऊत ने दावा किया की पूर्व विदर्भ के लिए आयोजित की जा रही इस जनसभा में 1 लाख लोग उपस्थित रहेंगे। सभा स्थल में लोगों की उपस्थिति की सीमा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे है। सभा स्थल में उपस्थितों को लेकर जो लिखित जानकारी पुलिस के पास दी गयी है। वह दावा किये जा रहे आकंड़े से बेहद कम है। जिसे लेकर विनायक राऊत ने कहा की वह इस सभा के लिए नागपुर में उपस्थित होने वाले नागरिकों की कुल संख्या की बात कह रहे है। मैदान में भले ही इतने लोग उपस्थित न हो सके लेकिन हम स्क्रीनिंग के माध्यम से सभा के प्रसारण की व्यवस्था करेंगे। यह सभा सभी नियमों के पालन के साथ होगी।

विनायक राऊत ने नागपुर में होने वाली सभा को अहम बताया और कहा कि गठबंधन की जो जनसभा उपराजधानी में होगी उसे लेकर विरोधियों के पैरो के  नीचे से ज़मीन खिंसकते दिखाई दे रही है,इस सभा में कांग्रेस के नेताओं की नहीं दिखाई दे रही दिलचप्सी पर राऊत ने कहा की सब इस सभा को सफल बनाने में लगे है,नितिन राऊत और नाना पटोले सारी स्थितियों पर नजर रखे हुए है।