logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर से हैदराबाद के लिए शुरू हो वंदे भारत ट्रेन, पत्र लिखकर मुनगंटीवार ने की मांग


नागपुर: राज्य के वन और सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने नागपुर से हैदराबाद के लिए  'वंदे भारत एक्सप्रेस' शुरू किये जाने की मांग की है.इसके लिए उन्होंने बाकायदा रेल मंत्री को एक पत्र भी लिखा है.इस पत्र में कहा गया है की विदर्भ के सभी जिलों के हैदराबाद के साथ घनिष्ठ व्यापारिक संबंध हैं। इसलिए नागपुर से हैदराबाद के बीच 'वंदे भारत एक्सप्रेस' जल्द से जल्द शुरू की जाए. उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव को पत्र लिखकर यह मांग की है.

मध्य भारत में मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ राज्यों के लिए नागपुर निकटतम प्रमुख शहर है। साथ ही यह एक औद्योगिक नगरी भी है। दूसरी ओर हैदराबाद दक्षिण में इस क्षेत्र का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र और औद्योगिक शहर है।वर्तमान में नागपुर और हैदराबाद को जोड़ने वाली 22 रेलवे ट्रेनें हैं। लेकिन 575 किमी की इस दूरी को तय करने के लिए तेज रफ्तार ट्रेन जरूरी है। मुनगंटीवार ने अपने पत्र यह भी कहा कि अगर नागपुर-हैदराबाद रूट पर 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन शुरू होती है, तो भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर जिले भी 'वंदे भारत एक्सप्रेस' से लाभान्वित होंगे।