logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

उत्तरायण के साथ बदला विदर्भ का मौसम, दिन में गर्मी तो रात में लग रही ठंड; रविवार को कई जिलों में पारा 30 डिग्री के पार


नागपुर: उत्तरायण के बाद विदर्भ में मौसम का मिज़ाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि रात और सुबह के वक्त अब भी ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार विदर्भ के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

मकर संक्रांति या कहें उत्तरायण के बाद विदर्भ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां सुबह और रात के समय ठंड का असर अब भी बना हुआ है, वहीं दिन चढ़ते ही तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों को गर्मी का एहसास करा रहा है। मौसम के इस दोहरे रूप ने नागरिकों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को विदर्भ के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। अकोला में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 14.7 डिग्री रहा, अमरावती में 32.4 और 13.3 डिग्री दर्ज किया गया। नागपुर में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं गोंदिया में अधिकतम 30.6 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात के समय ठंड साफ महसूस की जा रही है।

चंद्रपुर में दिन का तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान 13 डिग्री के आसपास बना हुआ है। यवतमाल में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह विदर्भ के लगभग सभी हिस्सों में दिन और रात के तापमान के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, 

  • अकोला: अधिकतम 32.8 | न्यूनतम 14.7
  • अमरावती: अधिकतम 32.4 | न्यूनतम 13.3
  • भंडारा: अधिकतम 30.4 | न्यूनतम 13.6
  • बुलढाणा: अधिकतम 30.3 | न्यूनतम 16.0
  • चंद्रपुर: अधिकतम 32.0 | न्यूनतम 13.0
  • गडचिरोली: अधिकतम 30.4 | न्यूनतम 12.0
  • गोंदिया: अधिकतम 30.6 | न्यूनतम 9.8
  • नागपुर: अधिकतम 30.9 | न्यूनतम 11.0
  • वर्धा: अधिकतम 31.0 | न्यूनतम 11.5
  • वाशिम: अधिकतम 31.2 | न्यूनतम 13.4
  • यवतमाल: अधिकतम 31.4 | न्यूनतम 10.4 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरायण के बाद सूर्य की स्थिति में बदलाव के कारण दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में विदर्भ में गर्मी और ठंड के इस अंतर में और इजाफा होने की संभावना है। विदर्भ में बदलते मौसम का यह संकेत आने वाले दिनों में गर्मी के आगमन की आहट माना जा रहा है, जिससे लोगों को अब धीरे-धीरे सर्दी से राहत और गर्मी की शुरुआत का अनुभव होने लगा है।