logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Vidarbha Weather Update: नौतपे के तीसरे दिन तापमान में हल्की गिरावट, लू के थपेड़ो और गर्म हवाओं से नागरिक परेशान


नागपुर: हीट वेव (Heat Wave) की लहर से जूझ रहे विदर्भ (Vidarbha) को नौ तपे के तीसरे दिन थोड़ी राहत मिली। बुधवार को 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ ब्रहपुरी (Brahmapuri) सबसे गर्म शहर रहा, वहीं उपराजधानी नागपुर (Nagpur Weather) का तापमान 45.7 प्रतिशत दर्ज हुआ। तापमान में भले ही थोड़ी कमी आई, लेकिन लू के थपेड़ो से नागरिक हलकान रहे।

विदर्भ हिट वेव की लहर से जूझ रहा है। सुबह आठ बजे से ही सूरज तपने लगता है। दोपहर आते-आते स्थिति गंभीर हो जा रही है। दोपहर के समय सड़के पूरी तरह सुनी दिखाई दे रही। नौ तपे में स्थिति और बिगड़ने की संभावना जताई गई, लेकिन बुधवार का दिन थोड़ी राहत भरी रही।

मौसम विभाग की माने तो तापमान में थोड़ी गिरावट हुई। मौसम विभाग के जारी आकड़ो के अनुसार, बुधवार को ब्रह्मपुरी 46.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा। वहीं उपराजधानी नागपुर 45.7 डिग्री के साथ सब गर्म जिला है। विदर्भ के सभी जिलों के जारी आकड़ो के अनुसार, पांच जिलों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। 

मौसम विभाग के जारी आकड़ो के अनुसार, 

  • अकोला — 44.3 डिग्री सेल्सियस
  • अमरावती — 45.0 डिग्री सेल्सियस
  • भंडारा — 44.8 डिग्री सेल्सियस
  • बुलढाणा — 41.3 डिग्री सेल्सियस
  • ब्रह्मपुरी — 45.6 डिग्री सेल्सियस
  • चंद्रपुर — 44.8 डिग्री सेल्सियस
  • गडचिरोली — 44.6 डिग्री सेल्सियस
  • गोंदिया — 45.2 डिग्री सेल्सियस
  • नागपुर — 45.7 डिग्री सेल्सियस
  • वर्धा — 45.0 डिग्री सेल्सियस
  • वाशिम — 43.2 डिग्री सेल्सियस
  • यवतमाल — 44.0 डिग्री सेल्सियस

नागपुर सहित विदर्भ में तापमान में भले ही हल्की गिरावट दर्ज हुई। लेकिन लू के थपेड़ो को नागरिकों को बड़ा परेशान किया। दोपहर में बहने वाली गर्म हवाओं से विदर्भवासी हलकान रहे। मौसम विभाग की माने तो 28 मई तक विदर्भ में इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। वहीं 29 मई के बाद तापमान में तीन से चार डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज होगी।