logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ ने कूचबिहार ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा, गत चैंपियन तमिलनाडु को आठ विकेट से हराया 


नागपुर: विदर्भ की अंडर-19 टीम ने कूचबिहार ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया है। टीम ने गत चैम्पियन तमिलनाडु को आठ विकेट से हराया। नागपुर के जामठा स्थित वीसीए स्टेडियम में फ़ाइनल मैच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने तमिलनाडु को हरा दिया। 2022-23 में अंडर-19 टीम का यह दूसरा कप जीता है। इसके पहले अक्टूबर में टीम ने एकदिवसीय वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीती थी। 

तमिलनाडु ने 139/4 के स्कोर पर आगे खेलना शुरू किया। लेकिन टीम के खिलाड़ विदर्भ के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाए और अपनी दूसरी पारी में 243 रन पर आउट हो गए। जिससे विदर्भ को जीत के लिए 158 रन का टारगेट मिला। विदर्भ के लिए गौरव फरदे ने 58 रन देकर छह विकेट लिए।

दूसरी पारी में विदर्भ की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम के दो विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि, रोहित बिनकर और दानिश मलेवार की शानदार बल्लेबाजी करते हुए 126 रन की साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। इस दौरान रोहित और दानिश ने क्रमशः नाबाद 85 और 59 रन बनाए। 

25 लाख पुरस्कार की घोषणा

वीसीए अध्यक्ष न्यायमूर्ति विनय एम. देशपांडे (सेवानिवृत्त) ने दोनों टीमों के कप्तानों को विजेता और उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान वीसीए सचिव संजय बड़कास, उपाध्यक्ष डॉ. अविनाश देशमुख, संयुक्त सचिव चंद्रकांत मानके और कोषाध्यक्ष अर्जुन पाठक भी इस अवसर पर मौजूद रहे। वीसीए ने विजेता टीम के लिए 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

इस टूर्नामेंट में टीम ने कोच उस्मान गनी और कप्तान मोहम्मद फैज के नेतृत्व में अपने आठ में से पांच मैच एकमुश्त जीते और अन्य तीन में पहली पारी की बढ़त भी दर्ज की। 

ऐसा रहा स्कोर: 

  • तमिलनाडु पहली पारी:  274 रन, 103.3 ओवर (धियाश 44, आतिश 33, सिद्दार्थ 57, देवकुमार 41, प्रथम माहेश्वरी 3/59, राजसिंह चव्हाण 3/54, गौरव फरदे 2/58)
    विदर्भ पहली पारी: 130.5 ओवर में 360 (मोहम्मद फैज 115, दानिश मालेवर 92, नील अथले 65, धर्मेंद्र ठाकुर 24; विग्नेश 4/84)
    तमिलनाडु दूसरी पारी: 243 रन (मोहम्मद अली 47, बद्रीनाथ 54, सिद्धार्थ 52, मणिकंदन 36, गौरव फरदे 6/58)
    विदर्भ दूसरी पारी: 24.4 ओवर में 158/2 का लक्ष्य (रोहित बिनकर नाबाद 85, दानिश मालेवर नाबाद 59)