logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चलती कार में युवक युवती की आपत्तिजनक हरकत, वीडियो हुआ वायरल; पुलिस ने मामला किया दर्ज


नागपुर: चलती कार में युवक-युवती द्वारा आपत्तीजनक हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि मंगलवार को यह वीडियो सीताबर्डी पुलिस तक भी पहुंच गया जहां पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है. युवक-युवती पर मामला दर्ज करने के साथ ही दोनों के परिजनों को भी थाने बुलाया गया.

यह घटना अमरावती रोड पर गिरीपेठ से लॉ कालेज के बीच हुई. युवक की पहचान मानकापुर निवासी सूरज राजकुमार सोनी (28) के रूप में हुई. वह चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई पूरी कर चुका है. उसकी गर्लफ्रेंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है.

पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम सूरज अपने पिता की कार क्र. एम.एच.31-एफ.ए.6506 लेकर घर से निकला. 7 बजे के दौरान गर्लफ्रेंड को पिक किया और दोनों घूमने निकल गए. सड़क किनारे फूड स्टॉल पर अल्पोहार करने पर वह आगे निकल गए. गिरीपेठ परिसर से जाते समय दोनों कार में आपत्तीजनक हरकत कर रहे थे. रास्ते से गुजर रहे युवकों ने उनका वीडियो बना लिया.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला दिया जो कि तेजी से वायरल हो गया. सीताबर्डी पुलिस को इसका पता चला. गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस ने सूरज और उसकी गर्लफ्रेंड को परिजनों के साथ थाने बुलाया गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. हालांकि जमानती मामला होने के कारण दोनों को नोटिस देकर बाद में छोड़ दिया गया.