logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विराट कोहली का अनबॉक्स फोन नागपुर में लापता,ट्वीट कर पूछा क्या किसी ने देखा ?


नागपुर: ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट मैच खेलने भारतीय क्रिकेट टीम नागपुर में है.इस बीच भारत के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली का नया अनबाॅक्स फोन नागपुर लापता हो गया है.जिसकी जानकारी खुद कोहली ने ट्वीट के माध्यम से दी.कोहली के ट्वीट के बाद अचानक से हड़कंप मच गया.चौकन्नी सुरक्षा के बीच रहने वाले खिलाडी का सामान इस तरह से गुम हो जाना सामान्य घटना नहीं मानी जा सकती। ट्वीट के बाद नागपुर पुलिस ने भी इस संबंध में जानकारी ली गई तो पुलिस ने बताया की दोपहर डेढ़ बजे तक ऐसी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी.
 
ट्वीट में कोहली ने क्या कहा 
विराट कोहली ने कहा कि अपने नए फोन को अनबॉक्स किए बिना खोने के दुख से बेहतर कुछ भी नहीं है क्या किसी ने इसे देखा है?
 

जीत की तैयारी में जुटे विराट कोहली

बता दें कि विराट कोहली टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की तैयारी में जुटे हैं. उन्होने नेट्स पर घंटों बल्लेबाजी का अभ्यास किया है. उन्होंने अभ्यास के दौरान स्वीप और रिवर्स स्वीप पर जोर दिया. इस बार भारत का इरादा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लगातार तीसरी बार जीतने का है. और , उसके इस मिशन में विराट कोहली सबसे बड़ा हथियार होंगे. विराट की नेट्स प्रैक्टिस इसलिए भी जारी है क्योंकि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में अपने रिकॉर्ड को दुरुस्त करने को बेताब हैं.