logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मतदान सूची गड़बड़ी: विधायक कृष्ण खोपड़े ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन, जल्द सुधार की मांग


नागपुर: नागपुर लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी। लोग मतदान करने के लिए बूथों तक तो पहुंचे, लेकिन सूची में नाम नहीं होने के कारण बिना मतदान किये उन्हें वापस लौटना पड़ा। करीब पांच लाख लोगों का या तो सूची में नाम नहीं था या तो उसमें गड़बड़ी थी। इसी को लेकर पूर्व नागपुर विधायक कृष्ण खोपड़े ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द सूची में सुधार करने की मांग की।

मंगलवार को भाजपा के अन्य नेताओं के साथ मिलकर कृष्णा खोपड़े जिलाधिकारी को मतदाता सूचि की गड़बड़ी के सन्दर्भ में निवेदन दिया। इस दौरान खोपड़े ने दावा किया की कई बूथ में गड़बड़ी को खुद उन्होंने और उनके कार्यकर्ताओ ने पकड़ा है जिसका सारा विवरण जिलाधिकारी को दिया गया है।

खोपड़े के मुताबिक मतदाता सूचि में गड़बड़ी के चलते पांच लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार के वंचित रहे है। इसलिए दोषियों पर कार्रवाई की जाये।इसके साथ ही अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त किया जाये।