logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वर्धा के मधुकर मधुकरराव देऊलकर ने तीन लोगों को दिया जीवनदान


नागपुर: जूनी वस्ती, वरुड, वर्धा निवासी मधुकरराव देऊलकर के परिवारजनों ने मधुकर का अंगदान कर समाज के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है. मधुकर के अंगदान से तीन लोगों को जीवनदान मिला है।  

जूनी वस्ती, वरुड, वार्ड क्रमांक 3, वर्धा जिला निवासी मधुकर रात 10 बजे वरुड में अपने घर के पास 10 फीट की ऊंचाई से गिर गए। इसके बाद उन्हें 14 सितंबर को एक रिश्तेदार द्वारा एवीबीआरएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी परीक्षण और उपचारों के बाद पता चला कि उनके मस्तिष्क में गंभीर रक्तस्राव हो रहा है। उनकी हालत न्यूरोलॉजिकल रूप से बिगड़ गई और डॉक्टरों की टीम ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया।

इसके बाद डॉ विट्ठल शिंदे ने मृतक के परिवार को अंगदान के लिए सलाह दी। परिवार ने अंगदान के लिए सहमति दे दी। परिवारजन मधुकर का लीवर और  दोनों किडनी दान करने के लिए सहमत हुए।

इसकी जानकारी डिविजनल ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेशन सेंटर, नागपुर को दी गई। जिसके बाद संभागीय प्रत्यारोपण समन्वय केंद्र के प्रत्यारोपण समन्वयक दिनेश मंडपे ने प्रतीक्षा सूची की जाँच की और अंगों का वितरण किया।

दानकर्ता का लिवर एक 53 वर्षीय पुरुष को वॉकहार्ट अस्पताल, एक किडनी 29 वर्षीय पुरुष को एवीबीआरएच, वर्धा में और दूसरी किडनी एक 43 वर्षीय पुरुष को नागपुर के केयर हॉस्पिटल में दान की गई।