logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नव वर्ष मानाने समृद्धि महामार्ग पर पहुंचे दुपहिया चालकों को रोककर दी गई ताक़ीद


नागपुर: नववर्ष पर कुछ लोग दुपहिया वाहनों से समृद्धि महामार्ग घूमने चले गए.ऐसे लोगो को पकड़कर आरटीओ ने दुबारा इस महामार्ग पर दुपहिया से न आने की समझाईश दी.इसके साथ नए वर्ष के पहले दिन स्पीड़ लिमिट क्रॉस कर वाहन चलने वाले पांच वाहन चालकों का समुपदेशन किया गया.नागपुर में शुरू अधिवेशन के दौरान एमएसआरडीसी और आरटीओ के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक हुई थी इस बैठक में समृद्धि महामार्ग में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपनाई जाने वाली उपाय योजनाओं को लेकर चर्चा हुई है.नए साल से आरटीओ ने महामार्ग में स्पीड़ लिमिट को लेकर मॉनिटरिंग शुरू कर दी है.इसके तहत पांच वाहनों को पकड़ा गया जो समृद्धि महामार्ग में तय की गई अधिकतम स्पीड़ 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से अधिक की गति से वाहन को दौड़ा रहे थे.इनमे से कुछ वाहनों की स्पीड़ 150 किलोमीटर प्रति घंटे की पायी गयी है.समृद्धि महामार्ग में हो रही लगातार दुर्घटनाओं का मुद्दा अधिवेशन में भी गूंजा था जिसके बाद इसे लेकर अधिकारियों की एक बैठक की गई इस बैठक में यह पाया गया की दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह मानवी गलतियां है.

दूसरी तरफ समृद्धि महामार्ग के उद्घाटन के बाद भी अब भी मुलभुत सुविधाओं का अभाव दिखाई दे रहा है.शुरुवात से ही महामार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला चल रहा है.नए वर्ष के पहले दिन से महामार्ग पर नागपुर ग्रामीण के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी विजय चौहान के नेतृत्व में पेट्रोलिंग का काम शुरू किया गया है.