logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Washim: विज्ञान के साथ धर्म जुड़ जाए तो जीवन सार्थक हो जाता है: मोहन भागवत


वाशिम: धर्म और अध्यात्म की शक्ति से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन विज्ञान की सीमाएं हैं। धर्म सत्य, करुणा, तपस्या और सुचिता के चार स्तंभों पर खड़ा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत  ने कहा कि विज्ञान के साथ धर्म जुड़ जाए तो जीवन सार्थक हो जाता है।  

करंजा के स्वामी नृसिंह सरस्वती महाराज की जयंती समारोह इस समय चल रहा है। वे उस अवसर पर 'विज्ञान के युग में धर्म का महत्व' विषय पर आयोजित व्याख्यान में बोल रहे थे। इस अवसर पर बाबासाहेब तारादे, विनायक सोंटाकके, प्रकाश खुले सहित संस्थान के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

सरसंघचालक ने कहा कि विकास के दौरान पर्यावरण का ध्यान नहीं रखा जाता है। इसलिए ग्लोबल वार्मिंग की समस्या सामने आ रही है। विज्ञान में भी प्रतिष्ठा महत्वपूर्ण है। विज्ञान को एक प्रयोगशाला की जरूरत है। लेकिन अध्यात्म को प्रयोगशाला की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि विज्ञान सभी सुविधाएं देगा लेकिन उत्थान और संतुष्टि नहीं देगा। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।