logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ-मराठवाड़ा में पानी की समस्या होगी दूर! मुख्यमंत्री शिंदे ने पैनगंगा नदी पर सात नए बांध बनाने की दी मंजूरी


नागपुर: विदर्भ और मराठवाड़ा में पानी की समस्या को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत मुख्यमंत्री ने पैनगंगा नदी पर सात नए बांध बनाने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने 6 पुलों के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से नांदेड़, हिंगोली और यवतमाल के गांवों में पेयजल और सिंचाई की समस्या को खत्म करने में सहायता मिलेगी। 

मुख्यमंत्री शिंदे ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास वर्षा पर पैनगंगा, पूर्णा और कयाधू नदी पर उच्च स्तर के बांध बनाने और विदर्भ-मराठवाड़ा के गांवों को जोड़ने वाले पुलों के संबंध में बैठक की। मुख्यमंत्री ने यवतमाल के ऊर्ध्व पैनगंगा परियोजना इसापुर बांध से लेकर निम्न पैनगंगा परियोजना के जलमग्न क्षेत्र तक 7 बांध बनाने के लिए राज्य स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति से एक महीने के भीतर मंजूरी लेने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए हैं। इस निर्णय से 10 हजार 610 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के निचे आएगी। वहीं 100 से ज्यादा गांवों में पानी की समस्या का समाधान होगा। 

इन क्षेत्रों को होगा फायदा 

इस परियोजना का फायदा यवतमाल की पुसद, उमरखेड, महागांव तहसील को होगा जबकि हिंगोली की कलमनुरी तहसील, नांदेड़ की हदगांव, हिमायतनगर, माहूर और किनवट तहसील को भी इसका लाभ मिलेगा। पूर्णा नदी पर पोटा, जोडपरली, पिंपलगांव कुटे, ममदापुर में चार बांध बनाने के लिए तकनीकी मंजूरी मिल गई है। इसका फायदा हिंगोली और परभणी के कई गांवों को होगा और 5 हजार 600 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता निर्माण हो सकेगी।