logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: फुटाला में 12 से 14 अक्टूबर तक जल पर्यटन महोत्सव, नागरिक जेट स्की जैसी राइड्स का ले सकेंगे आनंद


नागपुर: नागपुर के फुटाला में 12 से 14 अक्टूबर तक जल पर्यटन महोत्सव का आयोजन किया गया है। 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। थोड़े से शुल्क पर तीन दिनों तक पर्यटकों का मनोरंजन किया जाता है।

नागपुर एक्वा फेस्ट - 2024 जल पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और एक साहसिक अनुभव प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। इसमें नागपुर के लोग जेट स्की जैसी गतिविधियों का अनुभव ले सकेंगे। महोत्सव का उद्देश्य मनोरंजन, साहसिक खेलों, जल संसाधनों का संरक्षण, और सुरक्षा जैसे विषयों में पर्यटन के बारे में जागरूकता और रुचि पैदा करना है।

महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम को जल पर्यटन में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से काम कर रहा है। इस फेस्टिवल में फुटाला झील में वॉटर स्पोर्ट्स का रोमांचक अनुभव लिया जा सकता है। जल पर्यटन के प्रमुख आकर्षणों में, नाव सफारी, जेट स्की राइडिंग, सेलिंग बोट, कायाकिंग, फ्लाइंग फिश राईड,बनाना राइड, बंपर राइडिंग, वॉटर ज़ोबिंग, इलेक्ट्रिक शिकारा, स्कूबा डाइविंग आदि का आनंद ले सकेंगे।