logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

हम सन्यासी नहीं है,पार्टी बढ़ाने का काम कर रहे है कोई भाजपा में आएगा तो उसे उचित सम्मान मिलेगा


नागपुर: अन्य पार्टियों के भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश को लेकर राजनीतिक प्रतिद्वंदी लगातार आरोप लगा रहे है.आरोप है कि दबाव बनाकर भाजपा यह सब कर रही है.इन आरोपों का जवाब देते हुए प्रदेशअध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है की हम कोई सन्यासी नहीं है.अपनी पार्टी को मजबूत करने और विस्तार करने के लिए जो करना पड़ेगा वह करेंगे। भाजपा में प्रवेश का क्रम शुरू है और आने वाले दिनों में यह सिलसिला और बढ़ेगा। वर्ष 2024 तक तो महाविकास आघाडी में शामिल दलों के लिए स्थिति कुछ इस तरह की हो जायेगी की उन्हें उम्मीदवार मिलना तक मुश्किल हो जायेगा। बावनकुले ने यह भी कहा की "उनके ( विपक्षी ) दलों के घर अब मिट्टी के हो चले है जो बारिश आने पर ढह जाते है".इसलिए लोग भाजपा में आ रहे है हम आने वालो का स्वागत करते है और उन्हें उचित सम्मान देते है.

उधर कांग्रेस से नाराज़ चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात के भाजपा में प्रवेश के ऑफ़र दिए जाने और कयास के बीच बावनकुले ने कहा की हमने अपनी तरफ से  कोई ऑफ़र नहीं दिया है.मैंने उन्हें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए फोन लगाया था लेकिन फोन बंद था.हाँ मगर भाजपा में प्रवेश का क्रम जारी है.आने वाली 10 तारीख को विपक्षी दलों के कई कार्यकर्त्ता भाजपा में प्रवेश करेंगे।