logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गुजरात से आये दो बंधुओ ने ब्याज दर पर क़ाबू क्यों नहीं पाया, आरएसएस से जुड़े सीए राजेश लोया बयान से मची खलबली


नागपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े वरिष्ठ सीए राजेश लोया ने बजट को लेकर बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। बयाज दरों को लेकर बोलते हुए लोया ने कहा, "देश में गुजरात से दो बड़े बंधू आए, वे भी ब्याज दर कम नहीं कर सके बल्कि बढ़ा दिए।" बजट को लेकर बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें लाया को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। जहां उन्होंने यह बात कही।

लोया ने कहा, "देश में सॉफ्टवेयर उद्योग सबसे ज्यादा ग्रीन टैक्स देरहा है। हमारे युवा विदेशो में कमा रहे और देश में पैसे भेजकर विकास की रफ़्तार में बड़ा योगदान दे रहे हैं। लेकिन सरकार द्वारा इस उद्योग को कोई सपोर्ट नहीं किया जारहा है। बजट में भी कोई ऐसा प्रावधान नहीं किया गया। जो उद्योग बिना कुछ सुविधा लिए सबसे ज्यादा टैक्स देता है उसे कोई रियायत नहीं दी गई। वहीं अन्य उद्योगों को सब्सिडी तक दी जाती है।"

नागपुर महानगर संचालक भी रहे

राजेश लोया की है जो एक प्रोफेशनल सीए है। वह संघ से भी जुड़े हुए है। कुछ समय पहले तक लोया आरएसएस के नागपुर महानगर संचालक भी रहे है।