logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण का काम शुरू, 44 किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा मेट्रो का दायरा


नागपुर: नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण का काम महा मेट्रो द्वारा शुरू कर दिया गया है. महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ श्रवण हार्डिकर ने गुरुवार को नागपुर मेट्रो के संबंध में मीडिया को जानकारी दी. 

हार्डिकर ने बताया की दूसरे चरण के तहत मौजूदा मेट्रो के दायरे को 44 किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा. इस चरण में 24 नए स्टेशन तैयार किये जाएगा.

मेट्रो के प्रबंध निदेशक ने यह भी बताया कि परियोजना के संचालन के लिए फिलहाल नागपुर मेट्रो की आर्थिक स्थिति बेहतर है और 900 करोड़ रूपए उसके खाते में है. 

उन्होंने बताया की नागपुर मेट्रो में राइडरशिप लगातार बढ़ रही है और अगस्त के पहले हफ्ते में हर दिन यात्रियों की संख्या एक लाख की रही.