logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Monsoon Alert: पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी, मराठवाड़ा, विदर्भ में बारिश शुरू


नागपुर: महाराष्ट्र में समय से पहले प्रवेश करने वाला मानसून विदर्भ में प्रवेश करने से पहले जैसे रुक सा गया था। लेकिन आज से मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है। विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हुई है। वहीं, मुंबई मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में सभी जगह मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

वाशिम जिले में रविवार रात कुछ स्थानों पर वज्रपात के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से बोई गई हल्दी और कपास की फसल को अच्छी मदद मिली है। बारिश से किसानों में खुशी का माहौल है। वाशिम जिले में जल परियोजना में पानी संग्रहित करने के लिए अधिक भारी वर्षा की आवश्यकता है। वहीं, विदर्भ के बुलढाणा, यवतमाल, गोंदिया में भी जोरदार बारिश हुई है।      

20 जून के बाद होगी बरसात 

राज्य में बारिश पर ब्रेक लग गया था। लेकिन अब बारिश सक्रिय होने लगी है 20 जून के बाद प्रदेश में मानसून बढ़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 20 जून के बाद मानसून के लिए अनुकूल माहौल बनेगा।