logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, राज्य प्रभारियों के नामों का किया ऐलान, पढ़ें पूरी लिस्ट


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के मद्देनजर संगठन में बदलाव करना शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर पार्टी ने राज्य प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव (Biplab Dev) को हरियाणा का प्रभारी बनाया है, इसी के साथ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) को पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभार दिया गया है। इसी के साथ महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tavde) को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी ने प्रभारियों के साथ सह-प्रभारीयों के नामो का ऐलान किया है। 



विजयवर्गीय बनेगे मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष 


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से पश्चिम बंगाल का प्रभार वापस लेते हुए उनकी जगह बिहार सरकार में मंत्री रहे मंगल पांडे को प्रभारी नियुक्त किया गया है। पिछले कई दोनों से चर्चा चल रही है कि, विजयवर्गीय को वीडी शर्मा की जगह मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। ज्ञात हो कि, विजय वर्गीय के प्रभारी रहते हुए भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ा जहां उसे पिछले चुनाव के मुकाबले कही ज्यादा फायदा मिला। लोकसभा में 17 तो विधानसभा में 77 सेटों पर उसे जीत हासिल हुई थी।

देब और रुपाणी को दी बड़ी जिम्मेदारी 


पार्टी ने दो पूर्व मुख्यमंत्री को आगामी चुनाव को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे बिप्लब देव को क्रमशः पंजाब-चंडीगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया है। भाजपा आलाकमान ने रुपाणी को 2021 और देब को 2022 में मुख्यमंत्री पद से हटाया था। उनकी जगह गुजरात में भूपेंद्र पटेल और माणिक शाह को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री नियुक्त किया।

यह भी पढ़ें: